बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं?
26-Aug-2020 02:36 PM
PATNA : बड़े शहरों की तर्ज पर अब पटना में भी कहीं आने जाने के लिए किराए की साइकिल पटनावासियों को उपलब्ध होगी. पटना नगर निगम ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत जल्द करने का फैसला किया है. कोरोना काल में इस तरह की योजना से सबसे ज्यादा फायदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे लोगों को होगा.
इस साइकिल योजना के लिए पटना नगर निगम ने पटना में 72 जगहों पर साइकिल स्टैंड बनाने का फैसला लिया है ताकि पटना के अधिकतर इलाकों के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. इस योजना को शुरूआती दौर में गांधी मैदान, बोरिंग रोड, बेली रोड, कंकड़बाग, अशोक राजपथ जैसे इलाकों में शुरू किया जाएगा.
यदि आप आधे घंटे के लिए साइकिल लेते हैं तो आपको इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. पर आधे घंटे से ज्यादा और 1 घंटे तक के लिए साइकिल लेते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 5 रुपया शुल्क भुकतान करना होगा. अगर कोई व्यक्ति पूरे दिन के लिए साइकिल लेता है तो उसे 30 रुपये किराया देना पड़ेगा.
नगर निगम की तरफ से मासिक शुल्क की भी व्यवस्था रखी गई है. इस के तहत लोगों के लिए 200 रु महीना और 500 रु सालाना किराया निर्धारित किया गया है. जो लोग एक महीने के लिए किराये पर साइकिल लेते हैं तो उसके लिए निश्चित स्थान पर साईकिल पहले से रखा होगा.
यह साइकिल योजना ऐप के जरिये पूरी तरह कार्यन्वित होगी. इस ऐप में पहले आप को रजिस्ट्रेशन कराना होगा जहां व्यक्ति को अपनी जानकारी जैसे फोन नंबर, आधार नंबर देना जरूरी होगा. इस ऐप के जरिये ऑनलाइन फी जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी. इस ऐप में जीपीएस लगा होगा ताकि साइकिल की पूरी जानकारी मिलती रहे.