ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Vande Bharat Express: मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी हुई, जिसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे सुरक्षा बल जांच में जुटा और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।

Vande Bharat Express
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Express: बिहार में मुजफ्फरपुर–मोतिहारी रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव की घटना सामने आई है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल बन गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।


शुक्रवार सुबह मेहसी और महवल स्टेशन के बीच अज्ञात शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इस दौरान सी-2 कोच में बर्थ संख्या 38 और 39 के पास खिड़की का शीशा टूट गया। इससे पहले गुरुवार शाम कपरपुरा और कांटी स्टेशन के बीच भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें सी-5 कोच की सीट संख्या 30, 31 और 32 के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके लिए एक अधिकारी को गोरखपुर भेजा गया है। रेलवे ने आसपास के क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है। 


आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी नाबालिग की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके अभिभावकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से रेल यात्रियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता