ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / पटना में दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई...

पटना में दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

06-Apr-2024 03:57 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कबाड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई है। अगलगी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।


दरअसल, पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवलोक नगर इलाके में स्थित एक कबाड़ी गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की दर्जनों गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसपर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा था।


आस पास के घर भी आग की चपेट में आ गए हालांकि, घरों में मौजूद लोग किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकल आए। आग को बुझाने में फायर बिग्रेड के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब तक कबाड़ी का गोदाम पूरी तरह जल कर खाक हो गई थी। आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में पांच लाख रुपए  की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।