BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 11:30 AM
PATNA : पटना के दीघा थाना इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बहुत दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि इलाके में एक लड़की सड़क पर खड़ी होकर लिफ्ट मांगती है, और फिर इमोशनल ड्रामा करके लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठ लेती है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
बताया जाता है कि एक लड़की दीघा में अक्सर घूमती रहती थी और बाइक से जा रहे लोगों को हाथ देकर लिफ्ट मांगती थी. बाइक पर बैठने के बाद वह रोने लगती थी औऱ लोगों को अपनी मजबूरी बताकर उनसे पैसे ऐंठती थी. इतना ही नहीं भरोषा दिलाने के लिए वह लोगों को अपना फोन नंबर भी देती थी, लेकिन कुछ दिन बाद उसका फोन ऑफ आने लगता था. ठगी की इस घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था. लड़की कुछ लोगों को ब्लैकमेल भी कर चुकी थी. जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा.
मामले की जांच करते हुए दीघा पुलिस ने शुक्रवार को उसको गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच के दौरान पता चला कि वह लड़की नहीं है. एक लड़का, लड़की की ड्रेस पहनकर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे ऐंंठता था. पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान दानापुर के रहने वाले सूरज के रुप में की गई है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.