ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / पटना में जलजमाव पर तेजस्वी का नहीं हुआ साक्षात दर्शन, ट्वीट कर पूछा...

पटना में जलजमाव पर तेजस्वी का नहीं हुआ साक्षात दर्शन, ट्वीट कर पूछा - सीएम साहब क्या ड्रैनेज का नक्शा भी प्रकृति ने गुम करा दिया ?

05-Oct-2019 04:23 PM

PATNA : बिहार में हुई भारी बारिश से राजधानी के लोग सबसे ज्यादा तबाह हुए. पटना के लोगों का जनजीवन मुश्किलों से घिरा है. अभी भी कई इलाकों में जलजमाव है. जिसके कारण लोगों के लिए भोजन और पानी की भी दिकक्तें हो रही हैं. लेकिन ऐसी भीषण परिस्थिति में भी विपक्ष के नेता एक बार भी आम जनता के बीच नहीं पहुंचे. ट्विटर पर एक्टिव तेजस्वी यादव सरकार पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन बुरे हाल में फंसी जनता के बीच  तेजस्वी यादव को जाने की हिम्मत नहीं हो रही है.

सीएम साहब क्या ड्रैनेज का नक्शा भी प्रकृति ने गुमा करा दिया ?
नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर सीएम नीतीश के ऊपर हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री के ऊपर कटाक्ष करते हुए पूछा कि राजधानी में ड्रैनेज का नक्शा भी प्रकृति ने गुमा करा दिया. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि " 15 वर्ष की नीतीश सरकार ने ड्रेनेज का नक़्शा ही खो दिया। अब सरकार को नहीं मालूम पानी कैसे निकलेगा?  सरकार को यह भी नहीं पता है कि कितने पम्प है? कितने चालू है? ड्रेनेज सिस्टम के क्या हालात है? नालों की सफ़ाई कब हुई थी या नहीं? मुख्यमंत्री जी, क्या यह सब प्रकृति का दोष है? " 

खो गया है राजधानी में ड्रेनेज का नक्शा !
आसमान से आफत की बारिश थमने के बावजूद भी पटना में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. एक दैनिक अख़बार के खबर के मुताबिक पटना नगर निगम में शहर के ड्रेनेज नेटवर्क का नक्शा नहीं है. नक्शा नहीं होने के चलते निगम को न तो नालियों की और न कैचपिट-मैनहोल की सही-सही जानकारी है. निगम का कोई अधिकारी यह बताने की स्थिति में भी नहीं है कि शहर में ड्रेनेज कितने किलोमीटर में है. नक्शा न होने के कई कारण गिनाए जा रहे हैं.