Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
30-Dec-2020 05:34 PM
PATNA : राजधानी पटना में पिछले दिनों गिरफ्तार 50 हजार के इनामी अपराधी रवि गोप को जमानत मिलने के बाद जेल से छोड़ने के मामले में फुलवारीशरीफ के जेलर के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. जेल की कार्यशैली में लापरवाही को देखते हुए जेल आईजी ने फुलवारीशरीफ के जेलर अरविन्द कुमार को सस्पेंड कर दिया है.
50 हजार के इनामी अपराधी रवि गोप को तीन दिनों में जमानत मिलने के मामले में बिहार पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे थे. ये सवाल आज भी बने हुए हैं. हालांकि अभी तक इस मामले में जेलर के ऊपर ही कार्रवाई हो पाई है. कुख्यात अपराधी रवि गोप नियमित जमानत लेकर जेल से छूटा और वह फरार हो गया. पटना पुलिस को तब पता चला जब रवि जेल से निकलने के बाद फरार हो गया. तह यहां की पुलिस हाथ मलती रह गई.
जेल आईजी की ओर से जारी निलंबन के आदेश में इस बात का जिक्र है कि फुलवारीशरीफ शिविर मंडल के उपाधीक्षक अरविन्द कुमार ने कुख्यात रवि गोप को जेल से रिहा करने में नियमों का उल्लंघन किया. इनकी लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से इन्हें सस्पेंड कर अररिया मंडल कारा में संलग्न किया गया. आपको बता दें कि इस पूरे मामले में पटना सदर एसडीओ और सिटी एसपी पश्चिमी से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी.
आपको बता दें कि रवि गोप के एक केस में जेल भेजने के बाद दूसरे केस में रिमांड के लिए कोर्ट में पुलिस ने आवेदन नहीं दिया था. किसी अन्य आपराधिक मामले में प्रोडक्शन वारंट नहीं रहने से रवि गोप फुलवारी जेल से आसानी से छूट गयाम जिसे एसटीएफ और पटना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर दीघा के रवि गोप को अथमलगोला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने उसे तब पकड़ा था जब वह गुपचुप तरीके से शादी कर रहा था. पुलिस ने उसे मंडप से गिरफ्तार किया और रंगदारी के एक आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने रवि गोप को न्यायिक हिरासत में लेते हुए फुलवारी जेल भेज दिया था. इस कांड के सूचक से समझौता के आधार पर एसीजेएम ने आरोपी रवि गोप को जमानत दी.
कुख्यात रवि पटना के दीघा के रामजीचक इलाके का रहने वाला है. करीब एक साल पहले इसने दानापुर के नासरीगंज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तब से यह फरार चल रहा था. इसके ऊपर और भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. सरकार ने इस अपराधी को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है. लगातार फरार रहने की वजह से पुलिस इसके घर की संपत्ति को कुर्क भी कर चुकी है.