ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / news / पटना में इन जगहों पर करवाएं कोरोना की जांच, बिहार के हर जिला...

पटना में इन जगहों पर करवाएं कोरोना की जांच, बिहार के हर जिला अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

04-Mar-2020 02:45 PM

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार के लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। बिहार को कोरोना का एक भी मरीज भी सामने नहीं आया है।  बिहार सरकार इसे लेकर सतर्क है। वहीं सरकार ने कोरोना की जांच के लिए कई सेंटर बनाए हैं।


पटना में पीएमसीएच और RMRI में कोरोना वायरस की जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं नेपाल बार्डर पर भी मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसके अलावे बिहार के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार इसे लेकर गम्भीर है और इसे रोकने के लिए तीन चरण में काम चल रहा है। उन्होनें बताया कि इसे लेकर हर ज़िला अस्पताल में आइसोलेसन वार्ड बनाया गया है। अगर कोई सस्पेक्ट मिलता है तो उसे वहाँ तुरंत भर्ती करने का निर्देश है। डॉक्टर्स 24 घंटे अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि सौ से अधिक लोगों की हमने स्क्रीनिंग की है, लेकिन अभी तक इस वायरस के ससपेक्ट नहीं मिले हैं।


वहीं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पांडेय ने कहा कि अभी तक बिहार में कुल 49 लोगों का सैंपल लिया गया।जिसमें से 45 सैंपल निगेटिव है। 3 को अभी पेंडिंग में रखा गया है और एक को रिजेक्ट कर दिया गया है। मतलब अभी तक बिहार में अभी एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया है। उन्होनें बताया कि  बिहार की सरकार सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है।वहां यदि कोई जांच कराना चाहता है जो विदेश से आए हो जिन्हें किसी भी लक्षण लगता हो तो हमारे सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर जांच करवा सकते हैं।