ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: बिहार सरकार ने केंद्र को भेजा ऐसा प्रस्ताव, लागू हुआ तो शून्य हो जाएगा बिजली बिल

Bihar News: बिहार सरकार बिजली बिल में राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए घरेलू छतों पर सोलर प्लेट लगाने की योजना तैयार कर रही है। योजना के तहत राज्य स्तर पर सब्सिडी और इंस्टॉलेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बिल से राहत मिलने की संभावना है। ऊर्जा विभाग ने इस दिशा में एक योजना का ड्राफ्ट तैयार कर केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय को भेजा है। इस योजना का उद्देश्य बिजली बिलों को कम करना और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है, जिससे नागरिकों को वित्तीय सहायता मिल सके और बिजली की बचत प्रोत्साहित हो।


राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि घरेलू छतों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी, जो ग्रिड से कनेक्टेड होगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल लगभग शून्य हो जाएगा और सरकार को बिल पर दी जाने वाली सब्सिडी में भी कमी आएगी।


ऊर्जा विभाग ने छतों पर सोलर प्लेट लगाने का प्रारूप तैयार कर मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी को भेजा है। मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद यह प्रस्ताव राज्य कैबिनेट की मंजूरी के लिए लाया जाएगा।


इस योजना में उपभोक्ताओं को छत पर सोलर प्लेट लगाने के लिए सहमति ली जाएगी और प्रत्येक क्षेत्र के लिए सोलर प्लेट की एक नियत दर तय की जाएगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए सोलर प्लेट इंस्टॉलेशन कंपनियों का एक पैनल बनाया जाएगा, जो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करेगा। उपभोक्ताओं को यह स्वतंत्रता होगी कि वे किस कंपनी से सेवा लेना चाहते हैं।


वर्तमान में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सौर घर योजना के तहत भी उपभोक्ताओं को सब्सिडी और बैंक लोन की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन राज्य सरकार की योजना में इसे राज्य स्तर पर लागू किया जाएगा और अलग-अलग आय वर्ग के लिए सहायता के स्लैब तय किए जाएंगे। इसके पूर्व जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत भी सोलर प्लेट लगाए जाने की पहल की जा चुकी है।


राज्य सरकार की यह योजना बिजली बिल में राहत और ऊर्जा संरक्षण दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है, जिससे बिहार के नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता