ब्रेकिंग न्यूज़

ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Home / news / अचानक हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, ओपीडी को जबरन बंद कराया

अचानक हड़ताल पर गए PMCH के जूनियर डॉक्टर, ओपीडी को जबरन बंद कराया

22-Sep-2022 01:29 PM

PATNA : बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एक बार फिर से हड़ताल पर बैठ गए हैं। मेडिकल के छात्रों के साथ मारपीट के खिलाफ पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी में इलाज को बंद करा दिया है जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पीएमसीएच में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। PMCH प्रबंधन गुस्साए जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल को खत्म कराने की कोशिश में जुटा है।


हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि बुधवार की रात टाटा वार्ड में बाहरी लड़कों ने परास्नातक छात्रों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार की सुबह से ओपीडी सेवा को ठप कर दिया और हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल को खत्म कराने के लिए पीएमसीएच प्रबंधन जूनियर डॉक्टरों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुट गया है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात अस्पताल के वार्ड में अचानक कुछ बाहरी लड़के घुस गए और वहां मौजूद पारास्नातक छात्रों के साथ मारपीट की। हड़ताल पर बैठे मेडिकल छात्रों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जबतक सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है उनका हड़ताल जारी रहेगा। इधर, ओपीडी में काम बंद होने के कारण मरीजों के परिजन खासे परेशान हैं।