IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास
03-May-2024 02:12 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना का सेंटर माने जाने वाले गोलघर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां बनी झुग्गियों में शुक्रवार की दोपहर यह आग अचानक लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान आ रही धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोलघर इलाके में पास की झुग्गियों में कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। पछुआ हवा के कारण आग की लपटें विकराल रूप धारण किए हुए हैं। ऐसे में आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि, इस आगलगी में बीच-बीच में गैस सिलेंडरों के विस्फोट होने की आवाज आ रही है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। आग लगने के बाद वहां सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। इस घटना में 30 से ज्यादा लोगों के घर जलने की बात कही जा रही है। लोग अपने सामान को लेकर सड़क किनारे बैठे हैं। आग इतनी भयावह थी कि 2 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। 25 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी है। मौके पर 10 से ज्यादा एंबुलेंस को भी तैनात किया गया है। इस हादसे में फिलहाल पांच लोगों के झुलसने की खबर आ रही है।