Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
28-Oct-2024 11:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव देखने को मिल सकता है। यहां एक आभूषण कारोबारी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर ज्वेलरी विक्रेता अवधेश अग्रवाल को गोली मार दी। यह घटना पीरबहोर थाना इलाके के बाकरगंज की है जो काफी व्यस्त इलाका है।
अवेधश अग्रवाल का चांदी का थोक कारोबार है। इस घटना से कारबारियों में काफी रोष है। इसे देखते हुए पटना एसएसपी राजीव कुमार खुद जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध की तस्वीर कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस हत्या कांड को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आभूषण कारोबारी अवधेश अग्रवाल अपनी दुकान से लौटे और घर पर ही मौजूद थे।
अचानक अपराधी उनके घर पहुंचे और पिस्तौल खींचकर गोली चलाने लगे। उन्होंने ज्वेलर अवेधश अग्रवाल को निशाना बनाया। गोली उनके दाहिने बांह में लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पटाखों की आवाज समझकर इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। घायल अवधेश अग्रवाल को आनन फानन में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोग घरों से बाहर सड़क पर आ गए। लोगों की सूचना पर स्थानीय पीरबहोर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आसपास के लोग इस घटना के बाद से दहशत और आक्रोश में हत्या के कारणों का अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक कारोबारी अवधेश अग्रवाल यूपी के रहने वाले थे और पटना में किराए के मकान में रह कर अपना कारोबार करते थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि वे आसपास के लोगों से मिलजुल कर रहते थे। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी हत्या किसने और क्यों कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
इधर, पटना एसएसपी राजीव कुमार ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को देखा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर टोपी पहने हुए था। उसने पीछे से आकर अवधेश अग्रवाल पर फायर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि 2015 में आगरा में एक हत्या के मामले में अभियुक्त थे पर उन्हें बरी कर दिया गया था। पुलिस इस ऐंगल से भी छानबीन कर रही है।