ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला

Home / news / पटना में गंगा से गोली लगे दो शव मिले, बिहटा में फायरिंग के...

पटना में गंगा से गोली लगे दो शव मिले, बिहटा में फायरिंग के शिकार लोगों का शव होने की आशंका

01-Oct-2022 07:18 PM

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां NIT घाट पर गंगा से दो शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दोनों शवों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों शव बिहटा में गोलीबारी के शिकार हुए लोगों की हो सकती है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


बताया जा रहा है कि शनिवार को एनआईटी घाट के पास गंगा में दो शवों को देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दोनों शवों के सीने पर गोली लगने के निशान मौजूद हैं। दोनों शव घाट पर स्टीमर के लिए बनाए गए तार में फंसे हुए थे। फिलहाल दोनों शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। पीरबहोर थानाध्यक्ष सबीह उल हक ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव किन लोगों का है।


बता दें कि बीते 28 सितंबर की देर रात बिहटा के अमनाबाद घाट पर अवैध बालू उठाव को लेकर सिपाही गुट और फौजी गुट के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना में पांच लोगों के मारे जाने की बात सामने आई थी। पुलिस के डर से ग्रामीणों ने चार शवों को गायब कर दिया था जबकि एक शख्स की मौत आरा में इलाज के दौरान हो गई थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एनआईटी घाट से मिले दो शव उन लोगों के हो सकते हैं जिनकी बिहटा में गोली मारकर हत्या की गई थी।