ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

दोनों टाइम फ्री में खाना खिला रहे पप्पू यादव, इस नंबर पर फोन कर मंगवाए खाना

दोनों टाइम फ्री में खाना खिला रहे पप्पू यादव, इस नंबर पर फोन कर मंगवाए खाना

04-May-2021 09:51 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी ने गरीब और मजदूरों की कमर तोड़ दी है. लगातार दिन-प्रतिदिन संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. ऐसे में कई लोग मदद के लिए भी सामने आ रहे हैं. पटना में बाढ़ के समय लोगों तक मुफ्त में भोजन पहुंचाने वाले पप्पू यादव ने एक बार फिर से किचेन की शुरुआत कर दी है. जन अधिकार सेवा दल की ओर से लोगों को मुफ्त में भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है.


जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि लॉक डाउन में कोरोना मरीजों के परिजनों को परेशानी को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया हैं. पप्पू यादव ने भोजन वितरण कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए कहा की से आज  पीएमसीएच, आई जी आई एम एस,  एन एम सी एच  और एम्स में जन अधिकार सेवा दल की ओर से भोजन वितरण किया गया. हमारा प्रयास होगा कि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिले। पूरे कोरोना काल तक यह सेवाज़ारी रहेगी.


कोरोना के इस संकटकाल में जन अधिकार सेवा दल ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया हैं. जन अधिकार सेवा दल बिहार के सभी अस्पतालों में कोविड मरीजों और उनके परिजन को प्रतिदिन तीन समय का भोजन निशुल्क उपलब्ध करवाएगी. पप्पू यादव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरी पार्टी कोरोना पोड़ितों के साथ खड़ी हैं. कोविड अस्पताल में दाखिल सभी मरीजों और उनकी देखभाल में शामिल चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मियो के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. जाप सुप्रीमों ने कहा कि राजू दानवीर, सचितानन्द राय और संजय सिंह के नेतृत्व में जन अधिकार सेवा दल भोजन व्यवस्था और वितरण का काम देखेगी.


पप्पू यादव ने बताया कि भोजन वितरण के लिए पार्टी तीन हेल्प लाइन नम्बर  7858905590, 9570998441, 8409824687 जारी किया हैं। कोरोना मरीज इस नम्बर पर कॉल करके भोजन प्राप्त कर सकते हैं। भोजन बनाते हुए हाइजीन का पूरा ध्यान रखा गया हैं। हमारा प्रयास है कि साफ सुथरे ढंग से भोजन बनाने  से लेकर वितरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश पप्पू मौजूद थे।