Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला
24-Jun-2021 07:17 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद सरकार ने अनलॉक की शुरुआत कर दी। अनलॉक में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है क्योंकि पटना में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बुधवार को पटना में 71 नए संक्रमित मिले जबकि एक की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से पटना में लगातार कोरोना के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। इससे पहले मंगलवार को 55 जबकि रविवार को 27 नए संक्रमित मिले थे। अनलॉक होने के बाद एक दिन छोड़कर पिछले 10 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 से 50 के बीच रह रही थी। एक सप्ताह में पहली बार 40 की वृद्धि हुई।
राजधानी पटना में बुधवार को मिले नए संक्रमितों में ज्यादातर कंकड़बाग, शास्त्री नगर, बोरिंग रोड, एसके पुरी, फुलवारी, दानापुर इलाके से मिले हैं। इन्हीं इलाकों में सक्रिय मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। ये ऐसे इलाके हैं जो दूसरी लहर के दौरान भी सर्वाधिक संवेदनशील थे। कोरोना केस बढ़ने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई है। बुधवार को सक्रिय संक्रमितों की संख्या 377 हो गई। इससे पहले मंगलवार को यह संख्या 337 थी।
पूरे बिहार की बात करें तो संक्रमण दर में कमी आयी है लेकिन मौत की दर बढ़ गई है। 6 मई को कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान राज्य में कुल 15,126 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। जब संक्रमण की दर 14.40 फीसदी थी उस दौरान राज्य में कोरोना संक्रमितो की मौत की दर 0.55 फीसदी थी। वहीं दूसरी तरफ 22 जून को कोरोना संक्रमण के केवल 268 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.25 फीसदी रही तब संक्रमितों की मौत की दर 1.33 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में भर्ती संक्रमित मरीजों की मौत के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण के मामले भले ही कम हो गए हो लेकिन कोरोना से मरने वालों की तादाद में कोई कमी नहीं आई है।