LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
30-Aug-2021 09:17 AM
By Badal
PATNA : पटना में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव कर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है.
घटना चौक थाना क्षेत्र के काली स्थान बाल लीला गुरुद्वारा के पास की है. मृतक उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला परमजीत सिंह बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सुसाइड का यह खौफनाक कदम उसने LIVE वीडियो में उठाया. इससे पहले भी उसने एक वीडियो बनाया था.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ही परमजीत पटना आया था. सबसे पहले वो पटना साहिब पहुंचा. वहां गुरुद्वारा में गया. अरदास की और फिर वो सुबह 11 बजे NRI डेरा गया. उसने एक कमरा लिया. मैनेजमेंट ने उसे कमरा नंबर 107 अलॉट किया. इसके कमरे के अंदर से ही वो LIVE वीडियो पर आया. फिर उसने अपनी बातें कहनी शुरू की.
दरअसल, परमजीत किसी लड़की से प्यार करता था. शायद वो लड़की भी शामली की रहने वाली है. दोनों के बीच 2 साल तक अफेयर चला. अचानक से लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया. जिसके बाद से वो परेशान रह रहा था. मरने से पहले परमजीत ने लड़की से कहा कि हमेशा खुश रहना. अपना घर बसा लेना.
मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा नंबर 107 को खोला गया. पंखे में बने फांसी के फंदे से उसकी लाश लटक रही थी. कमरे का AC ऑन था. मोबाइल ऑन था और बेड पर तकिया के सहारे रखा हुआ था. मोबाइल पर लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रहे थे. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.