ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

पटना में पूर्व विधायक का बेटा निकला चोर, दोस्त के साथ मोबाइल झपटते रंगेहाथ धराया

29-Aug-2021 11:02 AM

PATNA : पटना में इन दिनों चोरी और झपटमारी की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं. इसी कड़ी में लोगों ने दो लड़कों को मोबाइल झपटते पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को भीड़ से बचाया. पूछताछ में एक लड़का पूर्व विधायक का बेटा और दूसरा इंजीनियरिंग का छात्र निकला. 


दरअसल, पाटलिपुत्र में दो मोबाइल झपटमार की लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाया और उनके पास से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया. दोनों से जब उनके नाम पता की जानकारी ली गई तो झपटमारों में एक बेगूसराय के बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम का बेटा राकेश राज और दूसरा शास्त्रीनगर का निखिल कुमार निकला. 


पुलिस ने दोनों की बाइक भी जब्त कर ली है. बाइक चोरी की है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है. निखिल सीतामढ़ी के रहने वाले शंकर ठाकुर का बेटा है. वह बेंगलुरु में इंजीनियरिंग का छात्र है. लॉकडाउन के बाद से वह पटना में ही है. यहां परिवार के साथ शास्त्रीनगर में रहता है. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वे मौज मस्ती के लिए मोबाइल झपटमारी करते हैं.