ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पटना में एक शख्स ने रचाई तीन-तीन शादियां, बच्चे ने पापा बोलकर खोल दिया राज

पटना में एक शख्स ने रचाई तीन-तीन शादियां, बच्चे ने पापा बोलकर खोल दिया राज

24-May-2021 07:27 PM

PATNA : राजधानी पटना से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां रचाईं. लेकिन अब उसका भेद खुल गया है. आरोपी शख्स के खिलाफ पटना के थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है.


आरोपी युवक की पहचान संजय कुमार पासवान के रूप में की गई है, पोठही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जानकारी मिली है कि आरोपी संजय कुमार पासवान ने पहली शादी कुछ साल पहले काशीनगर धनरुआ की रहने वाली बेबी देवी के साथ हुई, जिससे उसे तीन बच्चे हैं. उसने दूसरी शादी ममता के साथ की है, जिससे उसका एक बेटा है. वहीं तीसरी शादी जटडुमरी के रहने वाली पुष्पी कुमारी के साथ की, इस पत्नी के साथ भी उसका एक बेटा है. 


बताया जा रहा है कि संजय तीनों पत्नियों को अंधेरे में रखा था. उसने तीनों पत्नियों को अलग-अलग रखा था. जब तीसरी पत्नी पुष्पा को अपने पति पर शक हुआ तो उसने उसके ऊपर अजर रखना शुरू कर दिया. एक दिन दूसरी पत्नी के बेटे ने संजय को पुष्पा के सामने पापा बोल दिया. फिर क्या था. संजय की जिंदगी से जुड़ी सारी सच्चाई सामने आ गई.


संजय का राज खुलते ही तीसरी पत्नी ने थाने जाकर उसके खिलाफ 420 का मामला दर्ज करा दिया. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि इस बात जानकारी उस वक्त लगी जब दूसरी पत्नी ममता देवी अचानक संजय पासवान के घर पोठही गांव अपने बच्चे के साथ पहुंच गई. बच्चे जब पापा-पापा बोलने लगे तो पुष्पी कुमारी के होश उड़ गए. 


संजय से जुड़ी इस घटना की जानकारी देते हुए थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उसपर 420 का मामला दर्ज किया है. पुलिस छानबीन में जुटी है.