प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
13-Nov-2023 10:17 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के खाजेकला थाना इलाके में दिवाली की रात ऐसी आग लगी जिसे सुबह तक भी शांत नहीं किया जा सका। इससे स्थानीय लोगों में काफी दहशत फैल गई। यह आग चप्पल गोदाम में लगी। जहां चारों ओर बड़ी-बड़ी इमारतें हैं। एक बार में एक से अधिक दमकल घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस घटना में दिवाली के दिन ही दो मजदूर की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में चप्पल गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसमें दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। आग की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पानी की कोशिश की। लेकिन आग को बुझाने में नाकाम रहे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, दानापुर के जडेजा कॉलोनी में आतिशबाजी से देर रात आग लगने से कबाड़ का गोदाम जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल रात से ही प्रयास में जुटा दिखाई दिया। काफी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घनी आबादी के बीच लगी आग की लपटें नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रही हैं। दमकल की गाड़ियां मलबे से उठ रहे धुआं और आग को ठंडा करने में जुटी दिखाई दीं।
उधर, जुगाड़ तकनीक से गाड़ी को दूर रखकर डिलेवरी पाइप और नोजल से पानी फेंक कर नियंत्रित करने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। आग की ऊंची लपटों से कबाड़ी गोदाम के आसपास रहने वाले लोग रात भर दहशत में रहे।