Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
04-Apr-2024 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की की वारदातें लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना कंकड़बाग इलाके की है। जहां गोली लगने से गैस वेंडर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत राम (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इसके साथ ही यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वहीं, पुलिस टीम को हाथ आई सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति गैस का ठेला खींच रहा है तो वहीं ठेला के पीछे-पीछे रंजीत भी चल रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक से दो बदमाश पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। बताया गया है कि रंजीत सुबह गैस सिलेंडर बांटने के लिए निकला था। घटना के बाद इलाके के लोगों का कहना है कि जब गोली मारी गई तो उसकी आवाज बिल्कुल नहीं आई।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही जांच के लिए सदर एएसपी स्वीटी सहरावत भी पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सुबह 10 या 10.30 बजे के आसपास कंकड़बाग थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक गोली दिख रही है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि रजीत राम को कुल कितनी गोली मारी गई है।