ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, कार सवार की गोली मारकर हत्या

27-Apr-2023 04:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटना को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के चुल्हाई चक का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक कार सवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार की गोली मारकर हत्या कर दी।


इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। कार पर पांच गोली दागी गयी। फायरिंग करके भागने के दौरान अपराधियों का पिस्टल सड़क पर गिर गया। कार के पास से उस पिस्टल को बरामद किया गया है। घटना के दौरान कार का चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


बीच सड़क पर कार सवार पर गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सड़क पर कार के खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली। बाइक सवार अपराधियों ने जिस कार पर गोलीबारी की उसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर01 पीएच 7059 है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के मालिक की पहचान करने में जुटी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पायी है। दिनदहाड़े कार सवार की हत्या से इलाके के लोग भी सकते में हैं।