Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
25-Sep-2022 01:24 PM
DESK: पटना में डेंगू का कहर जारी है। स्थिति यह है कि लोग नगर निकाय चुनाव में लगे हुए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली घुम रहे हैं। डेंगू को लेकर सरकार की ओर से ना तो कोई तैयारी की गयी है और ना ही कोई दिशा-निर्देश ही जारी किया गया है। इलाके में साफ-सफाई ठीक से नहीं हो रही है। दवा का छिड़काव और फॉगिंग नहीं होने से मुहल्ले में मच्छरों ने तांडव मचा रखा है। हर पांचवे घर से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। स्थिति दिन पर दिन भयावह होती जा रही है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।
बीते 24 घंटे के भीतर पटना के 3 अस्पतालों में हुई जांच में 84 नए मरीज मिले हैं। IGIMS में 30, PMCH में 24 और NMCH में 28 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना में अबतक डेंगू मरीजों की संख्या 644 हो गई है। जिन इलाकों में जलजमाव है, वहां डेंगू का प्रकोप अधिक है।
अब भी राजीव नगर,कंकड़बाग, संदलपुर, अजीमाबाद, बिस्कोमान कॉलोनी, महेंद्रू, बांकीपुर, पटना सिटी, भीखना पहाड़ी, मंदिरी, पोस्टलपार्क, लोदीपुर, मीठापुर आदि इलाके हॉट स्पॉट बना हुआ है। अब जरा डेंगू के लक्षण भी जानिए। यदि बुखार, शरीर में असहनीय दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर में लाल चकत्ता निकले तो तुरंत इसकी जांच करा लेनी चाहिए और घर के आस-पास साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए।