ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पटना में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत, एक शख्स जख्मी

पटना में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, दो लोगों की मौत, एक शख्स जख्मी

19-May-2021 11:59 AM

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल देखने को मिल रहा है. 


हादसा दानापुर के रूपसपुर में हुआ जहां एक बाइक रोड पर खड़े नगर परिषद के चलंत शौचालय से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. 


मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची है.