ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Home / news / पटना : कोरोना पॉजिटिव होने का आरोप लगा दुधमूंहे बच्चे के साथ पत्नी...

पटना : कोरोना पॉजिटिव होने का आरोप लगा दुधमूंहे बच्चे के साथ पत्नी को घर से निकाला

08-May-2020 10:13 AM

PATNA : पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के राजाबाजार मछली गली में एक पत्नी ने कोरोना पॉजिटिव होने का आरोप लगाते  हुए दुधमूंहे बच्चे के साथ पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया. मामला दो दिन पहले का है. घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने बच्चे के साथ दो दिनों से मुहल्ले में दर-दर की ठोकरें खा रही थी और लोगों से मांग कर खुद का और बच्चे का पेट भर रही थी. 

गुरुवार को महिला को बच्चे के साथ भटकता देख किसी ने इसकी सूचना शास्त्रीनगर थाना को दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उसके घर में प्रवेश कराया. इसके साथ ही घर के मालिक, पति व अन्य को जमकर फटकार लगाई. 

बताया जाता है कि महिला का उसके पति के साथ पहले से ही विवाद चल रहा था. महिला ने बताया कि दो दिन पहले उस पर पति ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने का आरोप लगाया था और बच्चे के साथ  घर से निकाल दिया था.पति की इस करतूत में मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने भी उसका सहयोग किया था. महिला का कहना है कि वह कहीं बाहर गई ही नहीं तो उसे कोरोना संक्रमण कैसे हो गया.  पुलिस ने महिला और बच्चे को घर में प्रवेश करा दिया है और पति व अन्य लोगों को फिर से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गयी है.