ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / पटना में कोरोना मरीजों के इंटरटेनमेंट का इंतजाम, NMCH में लगा टीवी

पटना में कोरोना मरीजों के इंटरटेनमेंट का इंतजाम, NMCH में लगा टीवी

31-Mar-2020 10:14 AM

PATNA : पटना के एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्धों और मरीजों के इंटरटेनमेंट की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है। कई वार्डों में टीवी लगा दिया गया है जबकि बाकी बचे कुछ वार्डों में भी टीवी लगाने का काम चल रहा है। मतलब अब इलाज के दौरान आइसोलेशन के चौदह दिनों का लंबा समय आसानी से कट जाएगा।


एनएमसीएच के सुप्रीटेंडेंट डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में टीवी लगाया जा रहा है। अधिकतर वार्डों में टीवी लगा दिया गया है। EYE और स्कीन डिपार्टमेंट में भी टीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावे एक बड़ी स्क्रीन भी परिसर में लगायी जा रही है जिसमें मरीज के परिजन बैठ कर वहां अपना मनोरंजन कर सकते हैं।


इसके अलावे एनएमसीएच में एनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के मरीजों और संदिग्धों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे   भी कैंपस के चारों ओर लगाए जा रहे हैं ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी कंट्रोल रूप से की जा सके। दरअसल अस्पताल प्रशासन को यह जानकारी मिल रही थी कि कुछ संदेही मरीज वार्ड से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। इस कारण कई दफे गार्ड से भी उलझ गए हैं। इसके बाद अस्पताल प्रशासन चौकसी बरत रहा है।डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि विभागाध्यक्षों को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। उनका यह दायित्व होगा कि अपने वार्ड में डॉक्टरों व कर्मियों की ड्यूटी लगाएं और बेड और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


इस बीच एनएमसीएच को कोरोना के मरीजों और संदिग्धों के इलाज में लगे डॉक्टरों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 240 पीपीई किट एनएमसीएच को उपलब्ध कराई गई है। सुप्रीटेंडेंट  डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि एन 95 मास्क, ट्रिपल लेयर के सर्जिकल मास्क और संपूर्ण सुरक्षा के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को लिखा गया है।