ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार विधानसभा चुनाव का साइड इफेक्ट: भाई वीरेंद्र ने हार का ठीकरा नेतृत्व पर फोड़ा, निशाने पर कौन?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद पार्टी में घमासान तेज, विधायक भाई वीरेंद्र ने नेतृत्व पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार नेताओं को निशाने पर लिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के लिए पार्टी नेता नेतृत्व पर सवाल उठाने लगे हैं। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने हार का ठिकरा नेतृत्व पर फोड़ दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि भीतरघात के कारण पार्टी को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और ऐसे लोगों को आरजेडी से बाहर जाना होगा।


मनेर के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि चुनाव में पार्टी के पुराने नेताओं का टिकट काटा गया और उनकी जगह नए चेहरों को टिकट दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ विजय मंडल का सवाल नहीं है। तीन जिला एक व्यक्ति के अंडर में था, जिसने तीनों जिला को बेच दिया। यह जांच का विषय है कि कैमूर, रोहतास और बक्सर जिला की जिम्मेवारी किन लोगों को दी गई थी। बक्सर जिला से एक मात्र सीट आया।


आरजेडी विधायक ने कहा कि हम जब भी कोई बात बोलते हैं तो सोंच समझकर बोलते हैं और अपनी बात पर मैं अडिग रहता हूं। मैं कोई बगावत नहीं कर रहा हूं बल्कि सच्चाई को बयां किया है। उन्होंने कहा कि भाई बीरेंद्र बगावत करने वाला नहीं है। भाई वीरेंद्र समाजवादी पृष्ठभूमि का आदमी है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मैने लाठियां तक खाई हैं। जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ इस तरह का कुकृत्य किया है उन्हें आरजेडी छोड़कर बाहर जाना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि जेल तक गए हैं और पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा काम किया है। सच तो हम कहेंगे और भाई वीरेंद्र हमेशा से सच कहता रहा है। जो लोग पार्टी का दोहन-शोषण किया है उनको पार्टी से निकालना पड़ेगा। भाई वीरेंद्र ने कहा कि मैं उस समय से पार्टी में हूं जब पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही थी और तब पार्टी को बचाने का काम किया था। अगर हमको इधर-उधर करना पड़ता तो कब का मंत्री और सांसद बन गए रहते। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता