ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / कांग्रेस प्रत्याशी को पैसा पहुंचाने जा रहा था शख्स, उससे पहले सदाकत आश्रम...

कांग्रेस प्रत्याशी को पैसा पहुंचाने जा रहा था शख्स, उससे पहले सदाकत आश्रम में हुआ रेड

23-Oct-2020 08:38 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना के कांग्रेस मुख्यालय में इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी. जिसमें एक गाड़ी से 9 लाख रुपए बरामद हुआ. पूछताछ में कई बड़ा खुलासा हुआ है. 

कांग्रेस प्रत्याशी को देने जा रहा था शख्स

इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी में यह बात सामने आई है कि जिस गाड़ी से पैसा बरामद हुआ है वह कांग्रेस नेता आशुतोष कुमार सिंह की बतायी जा रही है. पूछताछ में आशुतोष कुमार सिंह ने यह स्वीकार भी किया है. आशुतोष ने बताया कि वह कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को पैसा पहुंचाने जा रहा था. बताया जा रहा है कि जितना पैसा बरामद हुआ उससे कही अधिक पैसा आशुतोष के पास था, लेकिन छापेमारी से पहले वह किसी को बड़ी रकम दे दिया था. 

26 अक्टूबर तक मांगा जवाब

इनकम टैक्स विभाग ने इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नोटिस जारी किया है. यही नहीं 26 अक्तूबर तक जवाब देने के लिए कहा है. इनकम टैक्स की विभाग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोहिल समेत कई कांग्रेस के नेताओं से पूछताछ की है. वही, गोहिल ने कहा कि बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि यह साजिश है. ये लोग हार की डर से बौखला रहे हैं.