Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
28-Oct-2024 09:38 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के समीप धान लदे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग फैलने लगी। उसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नही हुआ है।
जानकारी के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के निकट धान लदे एक ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां दनादन घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रक में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। ट्रक में आग लगते हीं अफरातफरी की स्थिति हो गई। ट्रक के ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक में रका सामान जल कर स्वाहा हो गया।
इधर, घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जानकारी लेने में जूट गई है। इसके साथ ही यह भी जानकारी ले जा रही है कि इस घटना के पीछे की वजह कहीं शार्ट सर्किट तो नहीं है। इसके साथ ही कई अन्य अहम बिंदु पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले का हकीकत सामने आ सकेगा।