Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
26-Sep-2022 02:34 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक हादसे मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के फुलवारीशरीफ इलाके की है। यहां ताड़ का पेड़ अचानक एक ऑटो पर गिर गया, जिससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए हैं।
बीच सड़क पर हुए इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाने की कोशिश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि ऑटो सवार लोग किसी मरीज का इलाज कराने के लिए पटना लेकर आए थे। मरीज को डॉक्टर से दिखाने के बाद सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवारीशरीफ से अनिसाबाद जाने के क्रम में महावीर कैंसर संस्थान के पास ताड़ का पेड़ ऑटो पर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है। हादसे में घायल हुए अन्य चार लोगों की हातल गंभीर बनी हुई है। घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।


