LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
02-Sep-2021 08:58 AM
PATNA : राजधानी पटना में बैंकों के ATM में कैश डिपॉजिट करने वाली कंपनी CMS के द्वारा द्वारा 16 लाख रुपये कैश लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. थाने में FIR दर्ज की गई है.
घटना पटना के एसके पुरी थाना की है. बताया जा रहा है कि कैश लेकर CMS की वैन बोरिंग रोड चौराहा पर स्थित IDBI बैंक के ATM में कैश डिपॉजिट करने पहुंची थी. वैन में 16 लाख रुपए कैश छोड़कर बाकी सब कैश लेकर दो टेक्नीशियन और सिक्युरिटी गार्ड IDBI बैंक के ATM में गए. उस वक्त ड्राइवर वैन को आगे में साइड लगाने की बात कह कर बढ़ गया.
आगे जाने के बाद वह रुका नहीं. आगे बढ़ता ही गया और वेस्ट बोरिंग केनाल रोड में पंचमुखी मंदिर के पास पहुंच गया. वहां उसने रुपयों से भरे बक्से का लॉक तोड़ा. फिर उसमें रखे करीब 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. साथ ही उसने अपने मोबाइल फोन को बन्द कर दिया. कैश लेकर फरार होने वाले ड्राइवर का नाम सोनू शर्मा है. वह पटना के ही रूपसपुर इलाके में किराए पर रह रहा था. जबकि, यह मूल रूप से जहानाबाद जिले के भावनीचक का रहने वाला है.
दूसरी तरफ, ATM में रकम डालने के बाद जब टेक्नीशियन और सिक्युरिटी गार्ड वापस रोड पर लौटे तो उन्हें न तो कैश वैन दिखा और न ही ड्राइवर सोनू मिला. जब उसके मोबाइल पर फोन किया तो वो बन्द मिला. तब उन्हें अनहोनी का शक हुआ. फिर अपने ऑफिस को जानकारी दी. तब GPS के जरिए कंपनी के स्टाफ ने वैन को पंचमुखी मंदिर के पास से ढूंढ निकाला. साथ ही पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.
कंपनी के मैनेजर मनीष कुमार के बयान पर इस मामले में एसके पुरी थाना में FIR दर्ज हो गई है. थानेदार सतीश कुमार सिंह के अनुसार उनकी टीम ने सबसे पहले ड्राइवर के पटना वाले किराए के घर पर छापेमारी की. मगर, वहां उसका कमरा बन्द मिला. अब पुलिस की टीम जहानाबाद के लिए निकल चुकी है. वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.