ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

दुर्गा पूजा के दौरान पटना के एक बिल्डर की हत्या की थी योजना, कंकड़बाग पुलिस के हत्थे चढ़ गये शूटर्स, दोस्त ने ही दे रखी थी सुपारी

03-Oct-2022 09:53 PM

PATNA: पटना में बिल्डर की हत्या की योजना थी जिस पर पटना पुलिस ने पानी फेर दिया। बीते चार दिनों से अपराधी रेकी कर रहे थे। दुर्गा पूजा के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी इन शूटरों ने कर रखी थी। शूटर्स एक ऑटो में बैठकर बिल्डर का इंतजार कर रहा था। तभी टीम के साथ पेट्रोलिंग करते हुए महिला दारोगा मौके पर पहुंच गयी। शक होने पर जब इनकी तलाशी ली गयी तब इनके पास से दो हथियार और 13 कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने चार अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र का है जिसका खुलासा खुद पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने किया। 


गिरफ्तार अपराधियों में दो शूटर, लाइनर और साजिश रचने वाला शामिल है। SSP मानवजीत ढिल्लों ने बताया कि जिस बिल्डर की हत्या करने के लिए अपराधी आए थे उस बिल्डर का नाम प्रेम प्रकाश है। कंकड़बाग में साईं मंदिर के पास उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। आए दिन वे यहां आते हैं। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र निवासी रवि शंकर कुमार भी बिल्डर हैं और प्रेम प्रकाश के मित्र हैं। पहले दोनों साथ काम करते थे। 


एमआईजी इलाके के एक फ्लैट का सौदा इन्होंने एक करोड़ 70 लाख में किया था। इसके लिए प्रेम प्रकाश ने 50 लाख रुपया भी दिया था। लेकिन फ्लैट की डिलिंग रूक गयी। जिसके बाद रविशंकर जो कि प्रेम प्रकाश के दोस्त है उन्हें यह लगा कि अब 50 लाख रुपया प्रेम प्रकाश को लौटाना पड़ेगा। यह सोच रविशंकर ने अपने अन्य साथी गौतम झा के साथ मिल प्रेम प्रकाश की हत्या की साजिश रच डाली। 


गौतम झा के जरीये रविशंकर की शूटरों से मुलाकात हुई। धर्मेंद्र और उज्जवल के संपर्क में आने के बाद इन दोनों को प्रेम प्रकाश की पूरी जानकारी दी गयी। प्रेम प्रकाश की हर गतिविधियों की जानकारी उन्होंने शूटरों को दी। जिसके बाद शूटर्स रेकी करने लगे प्रेम प्रकाश पर नजर रखने लगे। दुर्गा पूजा के मौके पर बिल्डर प्रेम प्रकाश की हत्या की तारिख तय की गयी थी। शुटर्स घटना को अंजाम देने में लगे थे लेकिन उनके इस मंसूबे पर कंकड़बाग थाने की महिला सब इंस्पेक्टर निशा और उनकी टीम ने पानी फेर दिया। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।