मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
02-Sep-2022 05:00 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे BTET अभ्यर्थियों लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। इस दौरान एक अभ्यर्थी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले की अभ्यर्थी कोई कुछ कर पाता मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे सभी BTET अभ्यर्थियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।
दरअसल, BTET पास अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे, बावजूद उनकी मांग सरकार तक नहीं पहुंच रही थी। नियुक्ति नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजभवन मार्च का आयोजन किया। प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
पुलिस के रोकने के बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अभ्यर्थी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया लेकिन समय रहते वहां मौजूद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।