सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Jul-2023 05:24 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार कितने दिनों से विशेष राज्य की दर्जा और विशेष पैकेज की मांग कर रही है लेकिन आज तक इस प्रदेश को उसका वाजिब हक नहीं मिला। जबकि यह मांग बहुत पहले ही पूरी हो जानी चाहिए थी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने यह बातें कही।
पटना स्थिति राजद कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मनोज झा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार और बिहार के सरोकार के लिए हमलोगों ने सदन के बाहर और अंदर लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग हम करते रहे हैं। बिहार को अपना हक मिलना चाहिए उसे विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए।
मनोज झा ने कहा कि कोई भी योजना केंद्र की मैचिंग ग्रांट से चलती है लेकिन बिहार में वो देखने को नहीं मिलता है। कोई भी योजना जो बिहार बनाकर भेजती है वो केंद्र सरकार पास ही नहीं करती। बिहार का हक मारा जा रहा है। राजद के सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया की केंद्र की मोदी सरकार अहंकारी हो गये हैं और यही कारण है कि बिहार को उसका वाजिब हक भी नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा कि जातीय गणना को लेकर भी केंद्र सरकार उदासीन है और जब तक ये गणना नहीं होगी तब तक विकास के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का विकास नहीं होगा। जातीय गणना पर मोदी सरकार पूरी तरह चुप है। मनोज झा ने कहा की हिंदू और मुसलमान करके बीजेपी लोगों को उलझाना चाहती है। बीजेपी वाले बढ़ती महंगाई पर नहीं बोल रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा वालों को महंगाई से कोई मतलब नहीं है। जनता महंगाई से कराह रही है। गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। लोग अब परिवर्तन चाहते हैं।
वही पटना में हुए लाठीचार्ज पर मनोज झा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती है। मौत किसी का हो दुखद होता है लेकिन उस मौत को बीजेपी वालों ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है। शिक्षकों की समस्या का समाधान भी महागठबंधन सरकार ही करेगी। रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था। उन वादों का क्या हुआ? अभी तक 2 लाख लोगों को भी रोजगार नही मिला है। मनोज झा ने कहा मीडिया के सवालों का जितना जवाब हमलोग देते हैं इतने सवाल का जवाब यदि मोदी जी देते तो उनकी तस्वीर लगा कर पूजा करते।