gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
01-Oct-2020 10:16 AM
PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव के ठीक पहले पटना में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई है. बीजेपी नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.
राजेश कुमार झा की हत्या उस समय की गई जब वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने उन्हें करीब से गोली मारी है. राजेश कुमार झा की हत्या तेज प्रताप नगर में की गई है. दो दिन पहले ही वह बीजेपी में शामिल हुए थे. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने राजेश कुमार झा को गोली मारी है. घटना बेउर थाना इलाके की है. बाइक सवार दोनों अपराधी नकाबपोश से और घटना को अंजाम देने के बाद वह चलते बने. पिछले दिनों दानापुर में बीजेपी से जुड़े एक और नेता की हत्या हो चुकी है. चुनाव के पहले बिहार में हिंसा का दौर शुरू हो गया है. आरा और सीवान में पहले ही हिंसा की घटनाएं देखने को मिली है. जहां राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को अपराधियों ने निशाना बनाया है.