बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ
24-Sep-2022 07:55 PM
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पुलिस कांस्टेबल को अगवा कर लिया। घटना रुपसपुर थाना क्षेत्र के भट्टा मोड़ के पास की है। अगवा जवान शशि भूषण सिंह पिछले 8 वर्षों से STF में था कार्यरत था फिलहाल वह BMP 5 में तैनात था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को कांस्टेबल शशि भूषण सिंह किसी काम से भट्टा मोड़ गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। अपहृत जवान की पत्नी ने रूपसपुर थाने में पति के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पूरे मामले पर एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शशिभूषण सिंह मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं। अगवा कांस्टेबल के परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच यह वारदात हुई है। परिजनों का आरोप है कि जिस तरह का रिसपॉन्स लेना चाहिए था वैसा पुलिस नहीं ले रही है। परिजनों का आरोप है कि जब एक कांस्टेबल के अपहरण के मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है तो किसी आम व्यक्ति के मामले में क्या करती होगी, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। परिजनों ने अगवा कांस्टेबल के सकुशल बरामदगी की मांग की है।