हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
23-Jan-2022 01:54 PM
PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी आये दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बेउर इलाके का है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक वकील के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवास सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मूल रूप से अरवल के रहनेवाले उमेश कुमार बेउर इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे और पटना सिटी स्थित सिविल कोर्ट के एक वकील के पास मुंशी का काम करते थे। इलाके के लोगों का कहना है कि शनिवार की रात उमेश कुमार सिंह को फोन कर किसी ने घर से बाहर बुलाया और जैसे ही वे घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचे पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक उमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का भरोसा दिलाया है।