छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
29-Oct-2022 06:30 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पटना सिटी अनुमंडल के खुशरूपुर इलाके में गंगा में स्नान करने के दौरान 3 छठव्रती नदी में डूब गयीं। इस दौरान छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गयी। घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तीनों महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।
काफी मशक्कत के बाद लोगों ने एक छठव्रति महिला को तो बचा लिया लेकिन दो अन्य महिलाओं का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों महिलाएं गहरे पानी में डूब गयी है। एसडीआरएफ की टीम लापता महिला की खोजबीन में जुटी है।
पटनासिटी अनुमंडल खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट पर यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि छठ पूजा का आज खरना पूजा है। खरना पूजा का प्रसाद तैयार करने से पहले तीन महिलाएं गंगा नदीं में स्नान करने के लिए आईं थी तभी नदी के गहरे पानी में तीनों समा गयीं और यह हादसा हुआ।
तीनों महिला को डूबता देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह एक महिला को बचा पाने में उन्हें सफलता मिल गयी लेकिन दो अन्य महिलाओं का पता नहीं चल पाया। लोगों ने उन्हें खोजने की भरपूर कोशिश की लेकिन अभी भी दोनों महिला लापता है।
तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। महिलाओं की खोजबीन में पुलिस प्रशासन द्वारा कोताही बरती जाने की बात स्थानीय लोग कर रहे हैं इसे लेकर लोगों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। लोग एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाने की मांग कर रहे हैं।