पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
26-Nov-2019 09:40 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक 4 साल की मासूम के साथ एक बदमाश ने रेप करने की कोशिश की. पीड़िता की मां ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वारदात पटना जिले के पुनपुन थाना इलाके की है. जहां एक मासूम बच्ची के साथ एक बदमाश ने बलात्कार की कोशिश की. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर बगल के खेत में लेकर चला गया. जहां उसने बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की. बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां खेत में पहुंची, तबतक आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा. बदमाश युवक की पहचान पुनपुन थाना में मुस्तफ़ापुर के रहने वाले रौशन कुमार के रूप में की गई है. जो गुजरात के किसी निजी कंपनी में काम करता है. कुछ ही दिन पहले आरोपी युवक गांव लौटकर आया था. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है.
पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आते ही फौरन हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुनपुन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.