ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / ऑटो चालकों की हड़ताल से पटना के लोग बेहाल, नये ट्रैफिक नियम को...

ऑटो चालकों की हड़ताल से पटना के लोग बेहाल, नये ट्रैफिक नियम को वापस लेने की मांग

05-Sep-2019 01:35 PM

By 13

PATNA: राजधानी पटना में ऑटो चालकों की हड़ताल से पटनावासी हलकान हैं. ऑटो और ई-रिक्शा की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो यूनियन नये ट्रैफिक नियम को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. ऑटो चालक संघ का कहना है कि तीन राज्यों ने केंद्र सरकार के आदेश को लागू नहीं किया है. इसलिए बिहार सरकार बढ़े हुए जुर्माने को तुरंत वापस ले. उधर हड़ताल से स्टेशन गोलम्बर समेत कई जगहों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है. अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर ऑटो चालक सड़क पर भी उतर गये हैं. ऑटो चालकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. ऑटो चालकों ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ कोर्ट जाने की भी धमकी दी है. ऑटो चालक नये ट्रैफिक नियमों को खत्म करने के साथ चालकों को बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही अतिक्रमण हटाने के दौरान ऑटो पार्किंग तोड़ने का भी विरोध कर रहे हैं. ऑटो यूनियन ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट