BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
14-Nov-2021 07:01 AM
PATNA : राजधानी पटना में एटीएम में चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है। मामला पत्रकार नगर थाना इलाके का है। पत्रकार नगर थाने के 90 फीट रोड में इंडिकैश एटीएम के अंदर तीनों अपराधियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के बारे में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक के इंडिकैश और उसके बगल में एचडीएफसी एटीएम को अपराधियों ने निशाना बनाया। एचडीएफसी के एटीएम में 35 लाख रुपए कैश थे जबकि इंडिकैश के एटीएम में ढाई लाख रुपए। अपराधियों ने सबसे पहले एचडीएफसी के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो इंडिकैश के एटीएम में घुस गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और गिरोह में शामिल सभी तीनों अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडिकैश के एटीएम में अपराधियों के घुसने के तकरीबन 14 मिनट बाद ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस और अपराधियों के बीच एटीएम के अंदर ही उठापटक हुई लेकिन आखिरकार पुलिस ने इन अपराधियों को धर दबोचा। जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें एक आर्मी का जवान और एक बैंक कर्मी भी शामिल है। आरोपियों में सीतामढ़ी जिले के बेला थाना इलाके का रहने वाला वाल्मीकि कुमार भी शामिल है। यह एक आर्मी जवान है और इन्फेंट्री डिविजन में काम करता है। वाल्मीकि जम्मू में पोस्टेड है और दिवाली के समय छुट्टी लेकर पटना पहुंचा था। दूसरे शख्स की पहचान कीर्ति शुभम के तौर पर की गई है। यह आर्मी जवान का साला है और मूल रूप से सीतामढ़ी के सोनबरसा का रहने वाला है। कीर्ति शुभम एक प्राइवेट बैंक में पुणे में काम करता है। जबकि तीसरा आरोपी राहुल पटना के गोपालपुर थाना इलाके का रहने वाला है। राहुल एक एलआईसी एजेंट है।
एटीएम लूटने में असफल होने वाले इन तीनों अपराधियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना पूरा प्लान बना डाला। दरअसल रेस्टोरेंट में समोसा खाते वक्त इन्होंने एटीएम लूट की साजिश रची थी। पत्रकार ने थानेदार मनोरंजन भारती के मुताबिक वाल्मीकि कीर्ति और राहुल एटीएम में जाने से चंद घंटे पहले समोसा खाने गए थे और इसी दौरान इनकी नजर इंडिकैश एटीएम पर पड़ी थी। इन तीनों ने यू-ट्यूब पर एटीएम तोड़ने का वीडियो देखा और उसके बाद इस घटना को अंजाम देने पहुंच गए। यह शॉर्टकट के जरिए लखपति बनना चाहते थे। पटना पुलिस अब इंडियन आर्मी को वाल्मीकि की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी।