ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पटना में अपराधियों का तांडव, राजीव नगर थाने के पास की फायरिंग, बदमाशों की तस्वीर CCTV में कैद

10-Mar-2024 08:20 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पटना में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से राजीव नगर इलाके में हड़कंप मच गया।


 जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो चुके थे। घटना राजीव नगर थाने के पास की है। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पटना में अपराधी किस तरह बेखौफ हो गये हैं कि थाने के बगल में ही दिनदहाड़े हथियार लहराते हैं और फायरिंग करते हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाले माला राय के घर पर फायरिंग की गई है। हालांकि अपराधियों की तस्वीर वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी ली। इलाके के लोगों से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।