पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
29-Nov-2024 06:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना वासियों को अगले साल बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब उन्हें शहर के अंदर जाम से निजात मिलने वाली है। राज्य के अंदर अगले साल यानी 2025 में मेट्रो रेल की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसके लॉन्चिंग की तारीख भी बता दी है। उन्होंने बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जानकारी देते हुए कहा कि पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से चलने लगेगी।
सम्राट चौधरी के अनुसार पटनावासियों को 15 अगस्त 2024 से मेट्रो रेल की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने सदन में चालू वित्त वर्ष के लिए 32,506 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए एक बयान में यह बात कही। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बजट का उपयोग राज्य में केंद्र और बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "इस फंड का उपयोग पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा करने के लिए किया जाएगा। पटना मेट्रो अगले साल स्वतंत्रता दिवस से अपना परिचालन शुरू करेगी। पर्यटन विभाग से संबंधित कई परियोजनाओं के विकास के लिए भी निधि का उपयोग किया जाएगा, जिसमें कैमूर जिले में 'पर्यटक केंद्र' का विकास भी शामिल है।"
बता दें कि बिहार में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार पटना में शुरुआती फेज में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। प्राथमिक कॉरिडोर पर आईएसबीटी बैरिया से मलाही पकड़ी तक मेट्रो दौड़ाने की योजना है, जिसे अगले साल 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार अपने खर्च पर 33 करोड़ में एक ट्रेन भी खरीदने वाली है। पिछले दिनों हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में 115 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई थी।