RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट INDIA AI IMPACT SUMMIT AND EXPO 2026: बिहार के लिए बड़ी सौगात, AI Summit में 468 करोड़ का MoU, इतने युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा.... मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन?
27-Aug-2022 09:15 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर नगर निगम कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण शनिवार से पटना की साफ सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। पटना नगर निगम समेत सभी नगर निकायों के कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। निगमकर्मियों की प्रमुख मांग दैनिक मजदूरों का स्थाईकरण और 18000-21000 न्यूनतम वेतन करना है। हालांकि, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ ने खुद को हड़ताल से अलग रखा है। वहीं नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि सफाई कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हड़ताल पर गए निगमकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांग को रख रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है लिहाजा उनके पास हड़ताल पर जाने के अवाला दूसरा कोई रास्ता नहीं है। सरकार की तरफ से पहल नहीं होता देख आज से राज्य स्तर पर नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल में सफाई कर्मचारी, कार्यालय में काम करने वाले कर्मी, जलपूर्ति शाखा के कर्मी समेंत अन्य कर्मी शामिल हैं।
इधर, पटना के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा है कि पटना नगर निगम क्षेत्र के सफाई कर्मियों को पटना नगर निगम द्वारा पहले ही यह सूचना दी जा चुकी है कि वे 27 से संगठन द्वारा आयोजित हड़ताल का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा वेतन बढ़ोतरी समेत कर्मियों की कई मांगों को पहले ही पूरा किया जा चुका है। शहर में फिलहाल डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई तो कर्मचारियों खिलाफ कठोर कारवाई की जाएगी।