ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / पटना में आज से ट्रैफिक रूट बदला, घर ने निकलने से पहले जान...

पटना में आज से ट्रैफिक रूट बदला, घर ने निकलने से पहले जान लीजिए

09-Oct-2020 07:54 AM

PATNA : चुनावी मौसम में राजधानी पटना के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. आज से दूसरे चरण के लिए नामांकन की शुरुआत हो रही है और इसे देखते हुए पटना के ट्रैफिक के रूट में जिला प्रशासन में बदलाव किया है. यह बदलाव आज से लेकर 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से छज्जू मार्ग पर आने वाले वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया है. यह रोक 16 अक्टूबर तक के सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 3:30 बजे तक लागू रहेगी. पटना पुलिस नामांकन को देखते हुए यह आदेश जारी किया है कि जेपी गोलंबर से एमजी रोड होते हुए छज्जू बाग जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहनों पर रोक लगा दी गई है.

इस रुट के वाहन जेपी गोलंबर से बिस्कोमान के बगल से बुद्ध मार्ग होते हुए जाएंगे. या फिर जेपी गोलंबर से फ्रेजर रोड होते हुए डाक बंगला  चौराहा से होते हुए आगे जाएंगे. वहीं एंबुलेंस, शव, अग्निशमन, पुलिस प्रशासन, दूरसंचार, न्यायिक पदाधिकारियों और निर्वाचन पदाधिकारियों को छूट रहेगी.

सिन्हा लाइब्रेरी रोड से बुद्ध मार्ग छज्जू बाग होकर जेपी गोलंबर बाटा मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को एसडीओ आवाज छज्जू बाग से पहले ही रोक दिया जाएगा. रोके गए वाहन बुद्ध मार्ग से बिस्कोमान बैंक रोड या फिर डाकबंगला चौराहा से होकर स्वामी नंदन तिराहा होते हुए गांधी मैदान जाएंगे. बाटा मोड़ से हिंदी भवन होते हुए छज्जू बाग जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. इस मार्ग पर हिंदी भवन और कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी सिर्फ आ जा सकेंगे. नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के साथ दो वाहनों को स्लम एरिया टीएन बनर्जी रोड,  नामांकन स्थल से महज 100 मीटर तक की जाने की अनुमति दी जाएगी.