BIHAR NEWS: बिहार में जज ने दिखाई दरियादिली, कोर्ट में जाने से असमर्थ 90 साल के बुजुर्ग तक खुद पहुंचे, वहीं लगा दी आदालत Bihar News: रेरा बिहार ने Green Homes Developers पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, 60 दिनों में जमा करने का आदेश Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी Bihar Crime News: बिहार में 33 साल तक चला 225 रुपये की छिनतई का केस, दो आरोपित स्वर्ग सिधार गए; तीन बरी प्यार में पागल मामी-भांजे का घिनौना कांड: आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर कर दिया नानी का मर्डर Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, कार से खींचकर महिला को मारी गोली; प्रेम प्रसंग का मामला Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल?
05-May-2021 09:11 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक महिला की चौथी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. हालांकि इस घटना को महिला के मायके वाले हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि उनके दामाद ने उनकी बेटी को छत से फेंक दिया और खुद तीन साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के विग्रहपुर की बताई जा रही है. मृतका की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली 26 वर्षीय अन्नू कुमारी के रूप में की गई है. अन्नू की शादी कुछ साल पहले विग्रहपुर के रहने वाले गुड्डू कुमार से हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए.
मायके वालों का आरोप था कि पति ने ही उसे छत से फेंक दिया और तीन साल के बच्चे के साथ फरार हो गया. पुलिस की जांच में आरोपित पति घर पर नहीं मिला. मायके वालों ने बताया कि अन्नू कल देर शाम मायके से विग्रहपुर स्थित ससुराल आई थी. देर रात तक उसके मौत की सूचना मिली.
जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के घर वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. अबतक लिखित आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इधर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.