Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
10-Apr-2020 07:48 AM
PATNA : कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में स्कूल प्रबंधन से 1 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा है. लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं. नए सत्र में 7 फ़ीसदी से अधिक शुल्क बढ़ाने वाले स्कूलों पर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
7 फिसदी से अधिक स्कूल फीस बढ़ाने वाले राजधानी के 4 स्कूलों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लिया है. अभिभावकों की शिकायत पर पटना के प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर अब 4 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है. कृष्णा निकेतन, बिशप स्कॉट, प्रारंभिका स्कूल बोरिंग रोड और वाई के सुदर्शन का स्कूल शामिल है.
इन सभी स्कूलों ने 7 फिसदी से अधिक अलग-अलग मदों में बढ़ा दी है. जिसके बाद इन्हें नोटिस भेजा गया है. बता दें कि इससे पहले डीपीएस, डीवाईपाटील स्कूल को नोटिस भेजा गया था. अन्य शुल्क में निर्धारित 7 फ़ीसदी से अधिक वृद्धि किन परिस्थितियों में की गई है इसकी जानकारी स्कूल से मांगी गई है. अगर कोई स्कूल शुल्क वृद्धि करता है तो उसे इसकी पूरी वजह बतानी पड़ेगी. आरडीडीई ने सभी को नोटिस भेज दिया है.
बता दें कि बिहार निजी विद्यालय समिती की वर्तमान गाइडलाइन के मुताबिक कोई भी स्कूल 7 फिसदी से अधिक प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं कर सकते हैं. यदि कोई स्कूल ऐसा कर रहा है तो अभिभावक इसकी शिकायत rdde.patna@gmail.com पर कर सकते हैं. इसकी जांच की जाएगी और सही शिकायत पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी.