ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / शिशिर ने मारी आंख आखिर कैसे साबित करेंगी पिंकी देवी, महिला आयोग ने...

शिशिर ने मारी आंख आखिर कैसे साबित करेंगी पिंकी देवी, महिला आयोग ने मांगा सबूत

11-Sep-2019 04:00 PM

By 7

PATNA : इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां महिला पार्षद पिंकी देवी और मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर के मामले में महिला आयोग ने सबूत मांगा है. महिला आयोग में सुनवाई के दौरान पार्षद पिंकी देवी और शिशिर दोनों पहुंचे. जहां आयोग ने दोनों से साक्ष्य मांगा है. बता दें कि पार्षद पिंकी देवी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है. कुछ ही दिनों पहले पार्षद पिंकी देवी ने शिशिर के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वो पानी पीने के लिए जा रही थी कि उसी दौरान मेयर के बेटे ने उनके साथ छेड़खानी की. इसी मामले को लेकर बुधवार को महिला आयोग में सुनवाई हुई. जहां आयोग ने दोनों ही पक्षों को साक्ष्य के साथ शुक्रवार को दुबारा हाजिर होने का आदेश दिया है. महापौर के बेटे के ऊपर लगे इस संगीन आरोप को लेकर मेयर सीता साहू और उनके बेटे आरोप को बेबुनियाद बता चुके हैं. मेयर पहले ही बोल चुकी हैं कि उनके बेटे को बदनाम करने की नीयत से ऐसा आरोप लगाया गया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट