ब्रेकिंग न्यूज़

गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत?

Home / news / भीषण आफत में पटना के महावीर मंदिर ने दी ‘संजीवनी’: किशोर कुणाल ने...

भीषण आफत में पटना के महावीर मंदिर ने दी ‘संजीवनी’: किशोर कुणाल ने मुफ्त ऑक्सीजन, इलाज समेत कई सुविधा देने का एलान किया

24-Apr-2021 08:04 PM

PATNA : कोरोना के भीषण कहर से जूझ रहे बिहार के लोगों को पटना के महावीर मंदिर ने संजीवनी देने का फैसला लिया है. पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर के प्रबंधन ने अपनी क्षमता के मुताबिक लोगों को हर वो सुविधा मुफ्त देने का एलान किया है जिसके लिए वे तड़प रहे हैं. महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कोविड मरीजों को मुफ्त इलाज, ऑक्‍सीजन, दवाओं के किट और एंबुलेंस उपलब्ध कराने का एलान किया है. मृतकों की अंतिम यात्रा के लिए शव वाहन भी उपलब्ध कराया जायेगा.


महावीर मंदिर की ऑक्सीजन वाली संजीवनी
महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर ने कोरोना के गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन निःशुल्क मुहैया कराने का फैसला लिया है. महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना में महावीर वात्सल्य अस्पताल चला रहा है. इस अस्पताल के परिसर में दो नये ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया गया है. एक प्लांट में लिक्विड से ऑक्सीजन तैयार होगा और दूसरे प्लांट में हवा से. महावीर मंदिर ट्रस्ट ने लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए कोलकाता की कंपनी लिंडे इंडिया लिमिटेड को आर्डर कर दिया है. वहीं, हवा से ऑक्सीजन तैयार करने के लिए महाराष्ट्र की एजेंसी से संपर्क साधा गया है.


आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर ट्रस्ट इस कोशिश में लगा है कि दोनों प्लांट जल्द से जल्द चालू हो जायें. जैसे ही प्लांट चालू होंगे वैसे ही कोरोना मरीजों को निःशुल्क ऑक्सीजन दिया जाने लगेगा. मंदिर ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि शुरुआत में  खाली सिलेंडर लाने पर ऑक्सीजन दिया जाएगा. इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जायेगा. लेकिन ये सुविधा सिर्फ कोरोना के गंभीर मरीजों को ही दी जायेगी. महावीर वात्सल्य अस्पताल ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाने की भी कोशिश कर रहा है. जैसे ही सिलेंडर मिलने लगेगा वैसे ही जरूरतमंद कोरोना मरीजों को सिलेंडर के साथ  ऑक्सीजन देना शुरू कर दिया जायेगा. 


बेगूसराय में बनेगा कोविड डेडिकेटेड अस्पताल
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मन्दिर न्यास बिहार के बेगुसराय में महावीर अग्रसेन सेवा सदन अस्पताल चला रहा है. इस अस्पताल को तत्काल कोविड डेडिकेटेड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है. महावीर मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है. अब ऑक्सीजन औऱ दूसरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है. जैसे ही जरूरी तैयारी पूरी हो जायेगी वैसे ही इस अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा.


मुफ्त एंबुलेंस औऱ शव वाहन
बिहार में कोरोना मरीजों को एंबुलेंस की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. एंबुलेंस चलाने वाले मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. ऐसे में महावीर मन्दिर प्रबंधन ने निशुल्क एंबुलेंस और अंतिम यात्रा वाहन देने का निर्णय लिया है. महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ एस एन सिन्हा को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है. महावीर मंदिर ने कोरोना मरीजों को मुफ्त एंबुलेंस सहायता के लिए नंबर भी जारी किया है. लोग महावीर वात्सल्य अस्पताल के नंबर 0612-2275657 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं. 


मरीजों को मुफ्त डॉक्टरी सलाह भी
महावीर मंदिर न्यास ने कोरोना के मरीजों को मुफ्त डॉक्टरी सलाह देने की भी व्यवस्था करने का फैसला लिया है. इसके लिए एक दर्जन से ज्यादा डॉक्‍टरों का ग्रुप बनाया गया है. महावीर मंदिर के कोविड-19 हेल्‍थ ग्रुप में मंदिर की ओर से संचालित तीनों अस्‍पतालों के डॉक्‍टरों के नंबर रहेंगे, जो मरीजों को फोन पर सलाह देंगे. महावीर मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि रविवार को डॉक्‍टरों के नाम उनके मोबाइल नंबर के साथ जारी कर दिए जायेंगे.