ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

पटना: लूटकांड मामले का खुलासा, दाऊजी स्वीट्स के मालिक को स्टाफ ने ही बनाया निशाना

30-Jan-2022 05:10 PM

PATNA: पटना पुलिस ने दाऊजी स्वीट्स के ऑनर के घर हुए लूटकांड मामले का खुलासा किया है। घटना के 6 दिन बाद पटना पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा है। घटना में कुल 7 लोग शामिल थे जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लूटकांड का मुख्य अपराधी दुकान का ही स्टाफ निकला।


गौरतलब है कि 24 जनवरी को कदमकुआं थाना क्षेत्र में दाऊजी स्वीट्स के मालिक के घर पर अपराधी लूट के उद्धेश्य से घुसे थे। इस दौरान परिवारवालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को भी अंजाम दिया गया। इस दौरान घटनास्थल से एक अपराधी पकड़ा गया था। जिसकी निशानदेही पर 4 अन्य अपराधियों को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पच्चीस हजार रुपये नगद बरामद किए गये हैं।  


मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी सेंट्रल अम्बरीष राहुल ने बताया कि इस घटना में दाऊजी स्वीट्स का नौकर और पड़ोसी साहिल शामिल था। घटना में कुल 7 लोग संलिप्त थे। जिसमें से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रोहित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कई मामलों में रोहित जेल भी जा चुकी है। 


बताया जाता है कि दुकान का कर्मचारी और पड़ोसी दोनों ही कर्ज में डूबा हुआ था। इसी वजह से दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनायी। दुकान के कर्मचारी ने पहले पूरे घर का वीडियो बनाया फिर उसे अपराधियों के पास भेजा था। ऐसा करने का मकसद यह था की आसानी से लूट की घटना को अंजाम दिया जाए। इस योजना में दोनों कामयाब भी हो गये। एसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अपराधी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।