ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / शहर होगा प्रदूषण मुक्त.. पटना की सड़कों पर अगले महीने से दौड़ेंगी 25...

शहर होगा प्रदूषण मुक्त.. पटना की सड़कों पर अगले महीने से दौड़ेंगी 25 नयी एसी CNG बसें

11-Apr-2022 09:02 AM

PATNA : शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाली सभी गाड़ियों को अब सीएनजी में बदला जा रहा है. ऑटो पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है. अब प्राइवेट बसों को भी CNG में बदला जायेगा. अगले माह से 25 नयी एसी सीएनजी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी.


अभी फिलहाल 70 सीएनजी बसें शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं. इनमें 50 नयी हैं जबकि 20 पुरानी डीजल बसों में सीएनजी कीट लगा कर उन्हें सीएनजी में बदला गया है, लेकिन इनमें से कोई भी एसी नहीं है.


शहर में 145 नयी सीएनजी बसें दौड़ेंगी. इनमें 120 नॉन एसी बसें जबकि 25 एसी बसें होंगी. इनमें 75 बसें बीएसआरटीसी के द्वारा लायी जायेंगी जिनमें 25 एसी और 50 नॉन एसी होगी. 50 सीएनजी बसें प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के द्वारा लायी जा रही हैं. 


बसें आ चुकी हैं और इनके एवज में हर बस मालिक को डीटीओ के द्वारा 7.5 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है. इस माह के अंत तक इनका शहर में परिचालन शुरू हो जायेगा. चरणबद्ध ढंग से शहर से प्राइवेट पीली सिटीराइड बसों को बाहर करने की मुहिम का यह अंग है.