सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
05-May-2021 07:08 AM
PATNA : पटना में लॉकडाउन तोड़ने वालों की खैर नहीं। राजधानी में लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा। लॉकडाउन के साथ ही जिले की सीमा सील कर दी गई है। पटना शहर में बैरिकेडिंग का काम रात 12 बजे के बाद शुरू कर दिया गया जो आज सुबह पूरा भी हो गया। लॉकडाउन के दौरान सड़क पर सुबह में मॉर्निंग वॉक करने पर भी रोक लगा दी गई है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि बेवजह पैदल घूमने वालों और निजी वाहन से निकलने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सरकार के आदेश को हर स्तर पर सख्ती से लागू कराएं ताकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोका जा सके। बिहार सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने यह आदेश दिया है।
किसी जरूरी काम से किसी को बाहर निकलना है तो उन्हें जिला प्रशासन से ई-पास लेना होगा। जिला प्रशासन की वेबसाइट पर पास के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पास जारी होने पर उसका प्रिंट निकालकर प्रयोग किया जा सकेगा। वहीं, जिन्हें निकलने की अनुमति आदेश के तहत दी गई है उन्हें जिला प्रशासन से पास की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन उन्हें अपना पहचान पत्र साथ में रखना होगा। शहर में निजी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

लॉकडाउन को लेकर पटना में 50 जगहों पर पुलिस चेक पोस्ट बनाये गये हैं। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा है कि सुबह से लेकर शाम तक पुलिस ऑन रोड रहेगी। दोपहर दो बजे से लेकर दस बजे तक फिर रात के दस बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। एसएसपी ने डीएसपी से लेकर थानेदारों को अलर्ट रहने और लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिये हैं। आज सुबह से ही एसएसपी समेत अन्य पुलिस अफसर फील्ड में निकल चुके हैं। दिन के 11 बजे के बाद अगर कोई भी दुकान खुली मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।